यहाँ कुछ सवाल हैं जिन्हें आप सही विधि को चुनने के लिये विचार कर सकते हैं:
यह गर्भावस्था को खिलाफ से रोकता है (इसकी प्रभावशीलता)?
यह एसटीआई के खिलाफ कितनी अच्छी तरह से रक्षा करता है, अगर करता है तो?
यह कितना सुरक्षित है? अगर आपको इस अध्याय में वर्णित किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्यायें हैं, तो आपको परिवार नियोजन के तरीकों के कुछ प्रकार से बचने की आवश्यकता हो सकती है।
यह उपयोग करने मे कितना आसान है?
क्या अापका साथी परिवार नियोजन का उपयोग करने के लिए तैयार है?
अापकी व्यक्तिगत जरूरतें और चिंतायें क्या हैं? उदाहरण के लिए, क्या आप जितने बच्चे चाहते थे, आपके उतने बच्चे हो गये हैं, या क्या आप अपने बच्चे को स्तनपान करा रहे हैं?
इस विधि में कितना खर्च होता है?
क्या यह आसानी से मिलता है? क्या आपको अक्सर एक स्वास्थ्य केंद्र की यात्रा की आवश्यकता होगी?
क्या इसके साइड इफेक्ट ( विधि के कारण हो सकने वाली समस्यायें) आप के लिए मुश्किलें पैदा करेंगें?
इन तरीकों के बारे में पढ़ने के बाद, आपको एक को चुनने में और अधिक मदद मिल सकती है। अपने साथी, अन्य महिलाओं, या अलग अलग तरीकों के बारे में एक स्वास्थ्यकर्मी के साथ बात करने से भी मदद मिल सकती है।
केवल आप ही तय कर सकते हैं कि कौन सी परिवार नियोजन विधि आप के लिए सही है।
Sources
Burns, A. A., Niemann, S., Lovich, R., Maxwell, J., & Shapiro, K. (2014). Where women have no doctor: A health guide for women. Hesperian Foundation.