मुझे महिलाओं के कंडोम महिला कंडोम के बारे में क्या पता होना चाहिए

From Audiopedia
Jump to: navigation, search

महिला कंडोम, योनि में फिट बैठता है और योनी के बाहरी होठों के उपर भी कवर करता है, इसे योनि में यौन संवन्ध से पहले किसी भी समय रखा जा सकता है। यह केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि अगर यह पुन: उपयोग किया जाता है तो यह टूट सकता है। लेकिन अगर आपके पास कोई दूसरा कंडोम नहीं है, तो आप इसे साफ कर के 5 बार इसे पुन: उपयोग कर सकते हैं। महिला कंडोम का उपयोग पुरुष कंडोम के साथ नहीं किया जाना चाहिए।

महिला कंडोम पुरुषों के लिए किए गए कंडोम से बड़े होते हैं और इनके टूटने की संभावना कम होती है। वे सबसे अच्छा काम करते हैं जब यौन संबन्ध के दौरान पुरुष शीर्ष पर होता है और महिता नीचे होती है।

महिला कंडोम दोनों गर्भावस्था और एचआईवी सहित एसटीआई, के खिलाफ रक्षा करने में महिलाओं द्वारा नियंत्रित सबसे प्रभावी तरीका है। अब ३ प्रकार के महिला कंडोम उपलब्ध हैं। नवीनतम कम महंगे हैं। वी ए महिला कंडोम महिला के शरीर को और अधिक बारीकी से फिट बैठता है, यह ज्यादा आरामदायक है और यौन संबन्ध के दौरान कम आवाज करता है।

महिला कंडोम अभी केवल कुछ ही स्थानों में उपलब्ध हैं। लेकिन अगर ज्यादा लोग इस विधि की मांग करेंगें, तो ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम इन्हें उपलब्ध कराने की सुविधा देेगें।


Sources
  • Burns, A. A., Niemann, S., Lovich, R., Maxwell, J., & Shapiro, K. (2014). Where women have no doctor: A health guide for women. Hesperian Foundation.
  • Audiopedia ID: hi020412