मुझे गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बारे में क्या पता होना चाहिए
From Audiopedia
हर गर्भवती महिला को अच्छे स्वास्थ्य, अच्छा खाना, प्रेम और उसके परिवार और समुदाय के सहयोग की जरूरत है। कई महिलाऐ गर्भावस्था के दौरान बहुत ही स्वस्थ महसूस करती हैं और अधिकांश शिशु स्वस्थ जन्म लेते है। हालाँकि, गर्भावस्था एक औरत के जीवन में मुख्य खतरों में से एक हो सकता है।ज्यादातर गरीब देशों में, तकरिबन 5 लाख महिलाऐ गर्भावस्था और जन्म की समस्याओं से हर साल मरती हैं (यह मातृत्व मृत्यु दर भी कहा जाता है)। इन मौतों को एकदम बुनियादी देखभाल के साथ रोका जा सकता है। इस अध्याय में ऐसी जानकारी है जो गर्भवती महिलाओं को अपनी स्वयं की देखभाल करने या फिर अन्य लोगो को उनकी देखभाल करने मैं मदद कर सकती है।